Nature Nature

विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 45 लाख रुपये की राशि जारी की

Nature

समाचार गढ़, 25 जनवरी 2025। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सादुलगंज स्थित आवास पर शनिवार को आमजन के अभाव अभियोग सुने। प्रातः 11 से सायं 5 बजे तक चली जनसुनवाई के दौरान गोदारा ने जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों, ग्रामीणों और आमजन के अभाव अभियोग सुने और अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जनसुनवाई में कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यो के लिए विधायक निधि से 45 लाख रुपये की राशि जारी की ।
सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारी को नियम सम्मत कार्य समयबद्ध रूप से करने को कहा। गोदारा ने कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी दफ्तरों के चक्कर न निकालने पड़े। इसके लिए अधिकारी अतिरिक्त संवेदनशीलता से काम करें और परिवादी के प्रकरण गंभीरता से सुनकर वाजिब कार्यों को तुरंत प्रभाव से करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में उच्च स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है उनके संबंध में आवश्यक विभागीय पत्राचार किया जाए। संबंधित परिवादी को कारण सहित प्रकरण के निस्तारण के संबंध में जानकारी दी जाए । उन्होंने कहा कि अनावश्यक विभागीय लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। राज्य सरकार आमजन के हित में प्रतिबद्धता से काम कर रही है। अधिकारी परिवादी की पीड़ा को समझते हुए काम करें। विकास के जो भी कार्य प्रगतिरत हैं उनको गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करवाया जाए।मंत्री ने एक-एक कर समस्त परिवाद सुने और संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights