Nature Nature

एनिमल फिल्म बाप और बेटे की है इमोशनल कहानी, 8 दिन में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा

Nature

समाचार गढ़। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ ने 100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग लेकर धांसू रिकॉर्ड बनाया है। इस मूवी ने पहले हफ्ते में 563.3 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला है। वहीं दूसरे हफ्ते में भी ‘एनिमल’ ने छप्परफाड़ बिजनेस किया है। ‘एनिमल’ ने शुक्रवार को 25.50 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे 63.8 करोड़ तो रविवार को 71.46 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

8 दिन में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा
एनिमल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म पहले 8 दिनों में ही 600 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। वहीं विदेशों में कमाई की बात करें तो यह अब तक 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस कलेक्शन के साथ ‘एनिमल’ ने ‘संजू’ को ओवरटेक कर लिया है, जिसने दुनियाभर में 587 करोड़ की कमाई की थी। इसके पहले फिल्म ने ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘चेन्नई एक्स्प्रेस’ ‘सिंबा’ जैसी कई हिट मूवीज का रिकॉर्ड ब्रेक किया है।

बाप और बेटे की इमोशनल कहानी है एनिमल
अर्जुन रेड्‌डी और कबीर सिंह जैसी फिल्म बना चुके संदीप रेड्‌डी वांगा की एनिमल तीसरी फिल्म है। इस फिल्म ने उनकी सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़े को पार कर सबसे आगे निकल गई है। इस फिल्म में संदीप रेड्‌डी वांगा एक बाप और बेटे के इमोशनल कहानी है। फिल्म में अनिल कपूर ने पिता और रणबीर कपूर ने बेटे का किरदार निभाया है। फिल्म में इमोशंस और क्रूर दोनों ही तरह के किरदार नजर आते हैं। फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना उनकी वाइफ की भूमिका में हैं।

Related Posts

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights