Nature Nature

15 फरवरी तक करवाना होगा पालनहार योजना में वेरीफिकेशन से वंचित बच्चों का वार्षिक सत्यापन

Nature

15 फरवरी तक करवाना होगा पालनहार योजना में वेरीफिकेशन से वंचित बच्चों का वार्षिक सत्यापन
चालू शैक्षणिक सत्र का अध्ययनरत प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश
बीकानेर 7 फरवरी। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने पालनहार योजना के तहत जिले में वार्षिक सत्यापन से वंचित 1 हजार 854 बच्चों के अध्ययनरत प्रमाण पत्र 15 फरवरी तक आवश्यक रूप से उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित उपखंड अधिकारियों ,विकास अधिकारियों व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने कहा कि योजना में लाभान्वित बच्चों का वार्षिक सत्यापन करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2022 -23 में विद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। अब तक शैक्षणिक सत्र 2022- 23 में पालनहार योजना से लाभान्वित हो रहे 13 हजार 37 बच्चों में से 11 हजार 183 का वार्षिक सत्यापन किया जा चुका है। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग को भी लाभान्वित आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों का प्रमाण पत्र जारी करते हुए ईमित्र इत्यादि के माध्यम से वार्षिक सत्यापन करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र के दौरान बीकानेर ब्लॉक के 706, श्रीडूंगरगढ़ के 323 ,खाजूवाला के 96 ,कोलायत के 89, लूणकरणसर के 168, नोखा के 319, पांचू के 102, बज्जू खालसा में 25 , पूगल के 26 बच्चों का वार्षिक सत्यापन होना शेष है। उन्होंने बताया कि अध्ययनरत प्रमाण पत्र संबंधित बच्चों के आधार नंबर की कॉपी के साथ कार्यालय को ईमेल से भी भेजे जा सकते हैं।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights