Nature Nature

जिला स्तरीय गांधी जीवन दर्शन शिविर 10 और 11 को, प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्डों से दो-दो प्रतिभागी होंगे शामिल

Nature

जिला स्तरीय गांधी जीवन दर्शन शिविर 10 और 11 को
प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्डों से दो-दो प्रतिभागी होंगे शामिल
जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
समाचार-गढ़, बीकानेर, 7 फरवरी। जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर 10 और 11 फरवरी को रवींद्र रंगमंच सभागार में आयोजित किया जाएगा। शिविर में जिले की 366 ग्राम पंचायतों तथा बीकानेर नगर निगम और सभी नगर पालिकाओं के प्रत्येक वार्ड के दो-दो प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसकी पूर्व तैयारियों के संबंध में मंगलवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रतिभागियों के आवास और भोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं समय रहते कर ली जाएं। भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा आवास साफ-सुथरा और स्वच्छ रहे। उन्होंने बताया कि शिविर की शुरुआत पंजीयन सत्र से होगी। वहीं दोनों दिन विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन से जुड़े व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना, श्रमदान एवं योगाभ्यास की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि शिविर के सफल आयोजन के लिए 15 प्रकोष्ठ गठित किए गए हैं। इन प्रकोष्ठों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के आवास के लिए स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय तथा अंबेडकर भवन में आवश्यक व्यवस्था की गई है। सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम से संबंधित सूचना दी जा रही है।
इस दौरान गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक संजय आचार्य, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पवार, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जुगल माथुर, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह, एडीपीसी गजेंद्र गजानन सेवग, जिला रसद अधिकारी भागू राम महाला, आईईसी कॉर्डिनेटर गोपाल जोशी, ज्योति प्रकाश रंगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights