Nature Nature

भजनलाल सरकार का एक और प्रशासनिक धमाका, एक झटके में 266 अधिकारियों के तबादले

Nature

समाचार गढ़, 7 अगस्त 2025।
राज्य की भजनलाल सरकार लगातार प्रशासनिक सर्जरी में जुटी हुई है। इसी क्रम में बुधवार देर रात सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 266 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए। यह फेरबदल प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में किया गया है, जिसमें जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, टोंक और उदयपुर सहित अनेक जिले शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर 2024 में तहसील स्तरीय अधिकारियों की तबादला सूची प्रकाशित हुई थी, जिसके बाद अब एक बार फिर अधिकारियों की कार्यस्थल बदली गई है।

प्रमुख बदलावों में शामिल हैं:

अजीत कुमार बुंदेला को जयपुर जिला-8 में उप-पंजीयक के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है।

अवनी गोदारा को जयपुर नगर निगम में भेजा गया है।

कृतिक शर्मा को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में नई जिम्मेदारी दी गई है।

बाबू लाल खाती, जो पहले नायब तहसीलदार थे, अब भू-अभिलेख विभाग, टोंक में तहसीलदार बनाए गए हैं।

भूपेंद्र कुमार सेजू को बाड़मेर जिले के चौहटन भेजा गया है।

राजेंद्र कुमार परिवार को जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में स्थानांतरित किया गया है।

धर्मेंद्र स्वामी को रामपुरा डाबड़ी, जयपुर में तहसीलदार बनाया गया है।

गोगाटाम मीणा को उदयपुर में सहायक भूमि संग्रह अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजीतपाल सिंह यादव को जोधपुर जेडीए में तहसीलदार पद पर नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस फैसले को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल है। माना जा रहा है कि सरकार प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाने के लिए लगातार तबादलों के ज़रिए सुधार की दिशा में काम कर रही है।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights