Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में सोना हड़पने का एक और मामला, बाप-बेटों पर पांचवां मुकदमा दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 14 फरवरी, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में सोना हड़पने के आरोपों की कड़ी लंबी होती जा रही है। अब तक चार मुकदमों का सामना कर रहे एक ही परिवार पर अब पांचवां मामला भी दर्ज हो गया है। कस्बे के ही स्वर्णकार मुकेश पुत्र लक्ष्मीनारायण सुनार ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि उसने कालुबास में अपने घर में दुकान बना रखी है, जहां सोने-चांदी की घड़ाई का काम करता है। 15 सितंबर 2024 को पवन पुत्र टीकूराम शर्मा ने 50 ग्राम और 17 सितंबर को बजरंग पुत्र हरजीराम जाट, बाना ने 45 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए दिया था। 20 सितंबर को आरोपी मदनलाल पुत्र किशनलाल सुनार और उसके बेटे बाबुलाल व श्रवण कुमार उसकी दुकान पर आए और जल्दी जेवर बनाने की बात कहकर 95 ग्राम शुद्ध सोना ले गए, लेकिन तय समय पर सोना लौटाने के बजाय टालमटोल करने लगे। जब प्रार्थी ने बार-बार तकादा किया, तो आरोपियों ने सोना देने से इनकार कर दिया और धमकियां देने लगे। आखिरकार, थक-हारकर पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह को सौंपी है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights