Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर एक और भीषण दुर्घटना, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 5 अक्टूबर 2024 । आज हाइवे पर एक और बड़ी दुर्घटना हो गई। गांव बिग्गा के बस स्टैंड के पास एक कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन और एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एंबुलेंस द्वारा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सभी घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। घटना के वक्त कार सीकर से देशनोक जा रही थी और पिकअप सामने से आ रही थी। घायलों में 25 वर्षीय सुरेन्द्र बंशीधर गुर्जर (डालमास, जीण माता), 30 वर्षीय चौथूमल जगदीश (दादिया, सीकर), पिकअप सवार धीरदेसर के तोलाराम पीथाराम सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही लखासर हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। रूट पेट्रोलिंग अधिकारी मन्नू काला और धन्नाराम ने हाइवे से गाड़ियां हटवाकर रास्ता साफ करवाया।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights