Nature Nature

जिले में 20 नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति गठन के प्रस्तावों का अनुमोदन

Nature

जिले में 20 नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति गठन के प्रस्तावों का अनुमोदन

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में किया अनुमोदन

समाचार गढ़ बीकानेर, 26 सितंबर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सहकारी विकास समिति की 8 वीं बैठक का आयोजन हुआ। समिति की बैठक में सहकारी सदस्यता अभियान के तहत 20 नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन के प्रस्ताव अनुमोदित किए गए। सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार श्री कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि जिले में कुल 61 ग्राम पंचायतें ऐसी थी जिनमें ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन नहीं हुआ है। शुक्रवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में 20 ग्राम पंचायतों में इनके गठन का अनुमोदन कर दिया गया। शेष 41 ग्राम पंचायतों मे इनके गठन की कार्रवाई शीघ्र ही की जाएगी।

केन्द्रीय सहकारी बैंक के एमडी श्री मोहम्मद फारूख ने बताया कि जिले में कुल 12 केन्द्रीय सहकारी बैंक है। जिनमें से 04 के पास खुद की बिल्डिंग है। अन्य 03 जगहों श्री डूंगरगढ़, बज्जू और पूगल में केन्द्रीय सहकारी बैंक के लिए ऐसी सरकारी बिल्डिंग अलोट करने को लेकर चर्चा हुई जो अभी किसी उपयोग में नहीं ली जा रही। वहीं लूणकरणसर में कृषि उपज मंडी में बैंक के लिए इयर मार्क भूखंड को बैंक को आवंटित करने को लेकर चर्चा भी हुई।

पेट्रोल पंप खोलने को लेकर जल्द भू-रूपांतरण पर चर्चा
बैठक में ग्राम पंचायत 22 केवाईडी मेें पेट्रोल पंप खोलने को लेकर जमीन का जल्द भू-रूपांतरण करने को लेकर भी चर्चा हुई। विदित है कि पूरे राजस्थान में बीकानेर की एकमात्र 22 केवाईडी ही ऐसी ग्राम सेवा सहकारी समिति है जिसे पेट्रोल पंप का आवंटन हुआ है। बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के अलावा सीईओ जिला परिषद श्री सोहन लाल, केन्द्रीय सहकारी बैंक के एमडी श्री मोहम्मद फारूख और सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार श्री कैलाश चंद्र सैनी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights