शहीद परिवारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन
समाचार गढ़, 9 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़/जयपुर। राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर शहीद परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मंत्री को सैनिक परिवारों द्वारा झेली जा रही समस्याओं से अवगत कराया गया।
बैठक में समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिताराम सियाग, ज़िला अध्यक्ष राजाराम गोदारा, शहीद रामस्वरूप कस्वा के पिता मोटाराम कस्वा, मुकेश, परमेश्वर गोदारा, मनोहरलाल कस्वा और मेगराज मौजूद रहे।
राज्य रक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और कहा कि शहीद परिवारों के सम्मान और हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।











