Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलरी पार्सल लूट की कोशिश, युवक का अपहरण करने आए चार बदमाशों को भीड़ ने पकड़ा

Nature

समाचार गढ़, 15 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। शहर के व्यस्तम घुमचक्कर इलाके में बुधवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक को कार में जबरन बिठाने की कोशिश की गई। घटना शाम करीब 4:15 बजे की है, जब आरआर लॉजिस्टिक ब्रांच में काम करने वाला डिलीवरी बॉय अखिलेश कुमार, होटल के पास ज्वेलरी का एक कीमती पार्सल लेकर खड़ा था।

गंगापुर सिटी निवासी अखिलेश ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह रोज की तरह डिलीवरी के लिए निकला था, तभी चार युवक कार में सवार होकर वहां पहुंचे और उससे पहचान पूछने लगे। जैसे ही उसने अपना नाम बताया, युवकों में से एक उससे उलझ पड़ा और धक्का-मुक्की करने लगा।

इससे पहले अखिलेश कुछ समझ पाता, बाकी तीन युवकों ने चाकू और हथियारनुमा चीजें निकाल लीं और पार्सल छीनने लगे। वे जबरन उसे कार में डालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अखिलेश ने शोर मचाया तो आस-पास मौजूद लोगों की भीड़ वहां जुट गई।

लोगों की सतर्कता काम आई और चारों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और कांस्टेबल अनिल दायमा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीम भी पहुंची और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सांडवा निवासी पुखराज, तेजरासर निवासी रामदेव, और इसी गांव के गौरीशंकर व दीपक शामिल हैं। चारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उन्हें फिलहाल शांतिभंग में पाबंद किया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंपी गई है।

पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि आरोपियों की मंशा केवल पार्सल लूटने की थी या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश छिपी थी।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights