Nature Nature

हाइवे को दुर्घटनामुक्त बनाने की पहल: नगर पालिका ने सर्विस रोड खाली कराई, पुराने बस स्टैंड पर भी चला समझाइश अभियान

Nature

समाचार गढ़, 15 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। हाईवे पर बढ़ते हादसों पर लगाम कसने के लिए नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने हाईवे से सटी दोनों तरफ की सर्विस रोड पर फैले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दुकानदारों को जारी किए, जिससे रास्ता अवरुद्ध न हो और वाहन चालकों को सुगमता मिले।

पालिका के सहायक निरीक्षक हरीश गुर्जर ने जानकारी दी कि लंबे समय से दुकानदारों द्वारा सर्विस रोड पर सामान फैलाकर बैठने से यातायात में बाधा आ रही थी। इसे देखते हुए पालिका ने पहले दुकानदारों को समझाइश दी और अब चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि दोबारा अतिक्रमण मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुर्जर के अनुसार, समझाइश के बाद सभी दुकानदारों ने सहयोग करते हुए स्वेच्छा से अपने ठेले, सामान और ढांचों को हटा लिया, जिससे सर्विस रोड अब पूरी तरह खाली हो चुकी है।

इधर, नगर के मुख्य बाजार स्थित पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में भी गुरुवार को पालिका की टीम ने पहुंचकर वहां खड़े ठेलेवालों को हटाने की अपील की। साथ ही लोगों से अपील की गई कि निर्माणाधीन चारदीवारी क्षेत्र में कचरा न फेंका जाए।

पालिका की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और ठेलेवालों ने स्वयं अपनी गाड़ियाँ हटाकर सहयोग किया। पुराने बस स्टैंड की चारदीवारी का निर्माण कार्य अब बिना किसी बाधा के प्रगति पर है।

नगरपालिका प्रशासन की ये कार्यवाहियाँ दर्शाती हैं कि यदि जन सहयोग मिले तो शहर में अनुशासन और सुविधा दोनों को बेहतर किया जा सकता है।

  • Related Posts

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। पुर्तगाल: फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिग्ज अब पति-पत्नी बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने मंगलवार को पुर्तगाल में कोर्ट मैरिज की।…

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights