Nature Nature

खातेदारी खेत पर कब्जे की कोशिश, पत्थरगढ़ी उखाड़ने का आरोप

Nature

समाचार गढ़, 4 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ के धनेरू गांव में एक खातेदारी खेत को लेकर विवाद गरमा गया है। नत्थाराम पुत्र खेताराम जाट ने बुधाराम पुत्र धन्नाराम सांसी और उनके बेटों सुखाराम, मुन्नीराम, हंसराज, सीताराम, और राजूराम पर खेत पर कब्जा करने और पत्थरगढ़ी उखाड़ने का आरोप लगाया है।

नत्थाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका खेत खसरा नंबर 264, तादादी 1.71 हेक्टेयर, धनेरू की रोही में स्थित है। 11 दिसंबर 2024 को उपखंड न्यायाधीश के आदेश के बाद नायब तहसीलदार और पटवारी ने पुलिस की मौजूदगी में खेत की नाप-जोख करवाई और मौके पर 13 पत्थरगढ़ी की पट्टियां लगवाईं।

शिकायत के अनुसार, पत्थरगढ़ी के तुरंत बाद सुखाराम ने एक पट्टी उखाड़कर गिरा दी। उसी रात सभी आरोपियों ने खेत में घुसकर धमकियां दीं और पत्थरगढ़ी की सभी पट्टियां उखाड़कर अपने साथ ले गए।

पुलिस ने नत्थाराम की शिकायत पर इस्तगासा के जरिए मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना की जांच का जिम्मा थानाधिकारी इंद्रकुमार को सौंपा गया है।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights