Nature Nature

सावधान! 30 मई को तीसरा पश्चिमी विक्षोभ तूफानी बारिश लाने को तैयार

Nature

समाचार-गढ़, 28 मई 2023। राजस्थान में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ का आवागमन जारी है, अरब सागर से चलकर पाकिस्तान होते हुए राजस्थान आ रहे पश्चिमी विक्षोभ तूफानी बारिश करा रहे हैं। हवाएं 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है। सबसे बड़ी बात ये है कि पिछले 4 दिन में 2 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। 30 मई को तीसरा पश्चिमी विक्षोभ तूफानी बारिश लाने को तैयार है। आज दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज राज्य के कुछ भागों में सक्रिय हो चुका है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 30 मई को सक्रिय होने के प्रबल आसार हैं।

इस मौसमी तंत्रों के प्रभाव से आज बीकानेर सम्भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की सम्भावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन दिनों के दौरान तेज अंधड़ 50-70 किमी प्रति घंटा, तेज बारिश, तेज मेघगर्जन होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में आज और कल भारी बारिश होने की सम्भावना है। आगामी तीन दिन उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के अधिकांश भागों में तेज अंधड़ 50-70 किमी, बारिश, तेज मेघगर्जन होने की प्रबल संभावना है।

  • Related Posts

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    वाहन मालिकों के लिए अलर्टट्रेफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी अब भारी, राज्य सरकार ने उठाए सख्त कदम। समाचार गढ़ 2 जून 2026। प्रदेश में हो रहें भीषण सड़क हादसों को…

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट हरे निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी व ऑटो शेयरों के दम पर बाजार रिकवर। समाचार गढ़ 2 जून 2026। मंगलवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन।

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन।

    भारी उतार चढ़ाव रहा, शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार, लगातार चौथे दिन रही गिरावट

    भारी उतार चढ़ाव रहा, शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार, लगातार चौथे दिन रही गिरावट

    मौसम अपडेट, 3-4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, अगले एक सप्ताह गर्मी व हीटवेव से राहत की संभावना

    मौसम अपडेट, 3-4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, अगले एक सप्ताह गर्मी व हीटवेव से राहत की संभावना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights