Nature Nature

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

Nature

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़।
10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित ने 97.33% अंक हासिल कर ना केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि जेपीएस के सभी विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत शानदार परिणाम दर्ज किया है।

सरदारशहर रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम के इस प्रतिष्ठित विद्यालय में टॉपर आयुषी का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने स्टाफ के साथ आयुषी को साफा पहनाकर व फूलमाला से अभिनंदन कर मुंह मीठा करवाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

घिंटाला ने बताया कि विद्यालय में विषयवार (टॉपिक वाइज) पढ़ाई, नियमित टेस्ट प्रणाली और अनुभवी शिक्षकों की टीम के सतत मार्गदर्शन के चलते यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मजबूत तैयारी और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालय में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 10 तक नए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। आगामी 1 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होगी, जिसके तहत प्रवेशोत्सव मनाते हुए विद्यार्थियों का स्वागत कर अत्याधुनिक कक्षाओं में विधिवत अध्ययन शुरू करवाया जाएगा।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।

  • Related Posts

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 25 मार्च 2026। मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। झंवर बस स्टैंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights