Nature Nature

बीकानेर में आयुष्मान हॉस्पिटल विवाद गहराया,  पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

Nature

समाचार गढ़, 10 सितम्बर 2025, बीकानेर। आयुष्मान हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ मचा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा को पुलिस ने जबरन धरना स्थल से हटाया, जिसके बाद कांग्रेसजनों में रोष फैल गया। इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंदराम मेघवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी और अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर बी.एल. स्वामी पर गंभीर आरोप लगाए।

मेघवाल ने कहा कि “आयुष्मान हॉस्पिटल के खिलाफ बीकानेर ही नहीं बल्कि पूरे संभाग से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। यहां इलाज के नाम पर खुलेआम लूट और मौत का खेल चल रहा है। कई निर्दोष मरीजों की जान गलत हार्ट सर्जरी और लापरवाहियों की वजह से गई है।”

पूर्व मंत्री ने डॉक्टर बी.एल. स्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि “ऑपरेशन वाले मरीजों के हार्ट में बेवजह छल्ले डाले जा रहे हैं ताकि लाखों रुपये वसूले जा सकें। यह कारोबार इलाज का नहीं बल्कि सीधे-सीधे लोगों की जान और जेब पर हमला है।”

उन्होंने मांग की कि डॉक्टर स्वामी की सर्जरी व अस्पताल की गतिविधियों की उच्च-स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही अस्पताल को तुरंत बंद कर पीड़ितों को न्याय दिया जाए।

मेघवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन को मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights