Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की अंबेडकर कॉलोनी में बाबासाहेब की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Nature

समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2025 भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती कस्बे की अंबेडकर कॉलोनी कालूबास में सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक रा.उ.प्रा. विद्यालय अंबेडकर कॉलोनी सोहन जी गोदारा रहे, जिनका मोहल्लेवासियों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर सोहन गोदारा ने युवाओं को संबोधित करते हुए अंधविश्वास, पाखंड और नशे जैसे सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।

मोहल्ले के प्रकृति प्रेमी बुजुर्ग भैराराम जी मेघवाल, जो वर्षों से शमशान भूमि में पौधों की सेवा कर रहे हैं, उन्हें भी उपस्थित अतिथियों और मोहल्लेवासियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय ने बाबासाहेब द्वारा महिलाओं, दलितों, गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों को संविधान में दिए गए अधिकारों की जानकारी दी।

इस अवसर पर युवा संगठन द्वारा मोहल्ले के बच्चों को पेन, कॉपियां और अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की गई ताकि वे पढ़ाई में रुचि ले सकें। युवा संगठन के भादर कताला ने बाबासाहेब के जीवन परिचय और उनके देश के प्रति महान योगदानों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने बाबासाहेब अंबेडकर जी के गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को नीला रंग लगाकर उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में वार्ड नं. 2 पार्षद मंगतूराम मेघवाल, पूर्व पार्षद हीरालाल मेघवाल, श्री बछराज पाठशाला के प्रधानाध्यापक नानूराम मेघवाल, आजाद समाज पार्टी विधानसभा प्रभारी संग्राम परिहार, भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय सहित पुरखाराम घूघवरवाल, भंवरलाल जयपाल, चेतन मेघवाल, बेगराज मेघवाल, ईश्वर मेघवाल, मूलाराम, राहुल वाल्मीकि, रवि नायक, राकेश कताला, भादर कताला, श्रवण चीनिया, मांगीलाल, देवीलाल, भागीरथ, महेंद्र, बाबूलाल, श्रवण कताला, सुनील आजाद, अमित, भरत जोशी, विक्रम बारूपाल, सुनील नायक, रामावतार नायक, फत्तू जी सुथार, जावेद दमामी, रुस्तम खान, जगदीश, श्रवण मेघवाल, दीपक, गोपी महिया, सुरेश, मोहित जावा और प्रेम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights