Nature Nature

तपिश का कहर जारी, 19 अप्रैल तक नहीं मिलेगी राहत

Nature

समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2025 राजस्थान में गर्मी से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 16 से 18 अप्रैल के बीच प्रदेश में लू का प्रचंड असर देखने को मिल सकता है।

आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 19 अप्रैल तक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। विशेष रूप से 16-18 अप्रैल के बीच पश्चिमी राजस्थान और 17-18 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी और अधिक तीव्र महसूस होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में प्रदेश के अधिकांश पूर्वी-पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है, जो 18 अप्रैल तक जारी रहेगा। हालांकि 19 और 20 अप्रैल को तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

आज से 18 अप्रैल तक दिन और रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी तथा उसके बाद दो दिनों में उतनी ही गिरावट की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Related Posts

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की एक ग्राम पंचायत इन दिनों अजीब स्थिति से गुजर रही है। यहां महिला सरपंच पति से विवाद के बाद…

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में खेत की बिजाई के दौरान ऐसी चीज मिली, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। दरअसल,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights