Nature Nature

रामदेवरा की तरफ बढ़ता बाबा का काफिला, जयकारों से गुंजायमान हुआ नेशनल हाईवे, भक्तों की सेवा में जुटी सामाजिक संस्थाएं एवं संगठन, ठुकरियासर से झोरड़ा पैदल यात्री संघ हुआ रवाना, बाप पहुंचा श्रीडूंगरगढ़ का संघ

Nature

समाचार-गढ़, 18 सितम्बर 2023, श्रीडूंगरगढ़।

गौरीशंकर सारस्वत की रिपोर्ट

भादवे का महिना लगते ही बाबा रामदेव जी के भक्तों में खुशी की लहर दौड़ पड़ती हैं। हर तरफ बाबा के भक्तों का रेला नजर आ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के गांव कस्बों से बड़ी संख्या में बाबा के भक्त पैदल यात्रा करते हुए रामदेवरा पहुंच कर धोक लगाते हुए मनौतिया मांग कर खुशहाली की कामना करते हैं। पैरों में घुंघरू बांधे हाथ में ध्वजा लिए जुबां पर रामसापीर का जयकारा लगाते हुए नाचते गाते हुए हर तरफ बाबा रामदेव जी महाराज के भक्तों का काफिला रामदेवरा की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।बाबा के भक्तों के जयकारों से राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाबामय नजर आ रहा है।दिन रात बाबा रामदेव जी के भक्तों से राजमार्ग अटा नजर आ रहा है। बाबा रामदेव जी महाराज के भक्तों की सेवा में कई सामाजिक संस्थाएं एवं संगठन दिन रात जुटे हुए हैं। पैदल यात्रियों में छोटे छोटे बच्चो से लेकर नौजवान, बूढ़े बुजुर्ग महिलाएं सब नाचते गाते हुए बड़े हर्ष के साथ रामदेवरा की तरफ बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं।बीकानेर से रामदेवरा तक हर तरफ बाबा के भक्तों का रेला ही रेला नजर आ रहा है। पैदल यात्रियों के संघ के साथ चल रहे वाहनों पर बज रहे बाबा के धार्मिक भजनों से वातावरण भक्तिमय से सरोबार नजर आ रहा है। कई पैदल यात्री संघ हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर चुके रामदेवरा की तरफ बढ़ रहे हैं।फिर भी बाबा के भक्तों के चेहरों पर थकान महसूस नही हो रही है। पैदल यात्री श्रवण कुमार, धूड़ाराम से समाचार गढ़ के संवाददाता ने इतनी दूरी तय करने के बावजूद भी थकान महसूस नही होने का पूछा तो यात्रियों ने हंसते हुए कहा कि जो दरबार में बुला रहा है वो ही चलने की शक्ति दे रहा है ।यात्रियों ने बताया कि बिल्कुल भी थकान महसूस नही होती है बाबो शक्ति दे रहा है।बीकानेर से रामदेवरा के बीच सड़क किनारे पग पग पर लग रहे बाबा के भक्तों के पड़ाव स्थान पर लग रहे जागरण जम्मो से जंगल में मंगल का अहसास हो रहा है। रामदेवरा में बाबा की मुख्य समाधि धाम पर लाखो की तादाद में श्रद्धालु पैदल,दंडवत, वाहनों से पहुंचते हैं।बाबा के भक्तों में खुशी देखते हुए बन रही है।भक्त नाचते गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
समाचार-गढ़, 18 सितम्बर 2023, श्रीडूंगरगढ़। उपखंड मुख्यालय के ठुकरियासर गांव से झोरड़ा पैदल यात्रियों का श्री राम संघ सोमवार को 17 वीं फेरी लगाने के लिए गाजे बाजे के साथ गांव की मुख्य गलियों से होते हुए जुलूस के साथ रवाना हुआ। यह संघ पंचमी तिथि को झोरड़ा पहुंचकर सर्पों के देवता श्री हरिराम जी महाराज के चरणों में धोक लगायेगा।संघ में सैंकड़ों पैदल यात्रियों का जत्था रवाना हुआ है। धार्मिक भजनों पर नाचते गाते हुए पैदल यात्री बाबा थारी जय बोलेंगे झोरड़ा श्याम घणी के नाचते जायेगे जैसे धार्मिक जयकारों से ठुकरियासर को गुंजायमान बना दिया।
इसी प्रकार खाटू श्याम प्रभु के धोक लगाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से पैदल यात्रियों का जत्था डीजे पर नाचते गाते बड़ी धूमधाम के साथ रवाना हुआ है।संघ में 150 से ज्यादा जातरू पैदल रवाना हुए हैं।

श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा बास का रूणेचा पैदल यात्रियों का जत्था पहुंचा बाप आराम करते पैदल यात्री।
कलियुग के अवतार बाबा रामदेव जी महाराज के धोक लगाने के लिए हंसते नाचते हुए जाती महिला यात्री ।
हर किसी को आकर्षित करते हुए आगे बढ़ता बाबा का नन्हा पैदल भक्त ।
बाबा रामदेव के धोक लगाने के लिए बुजुर्ग महिलाएं भी हर्ष के साथ बढ़ रही रामदेवरा की तरफ।
पैदल यात्रियों के संघ में सुबह शाम हो रही बाबा की ज्योत ।
कुछ देर आराम करने के बाद फिर शुरू हो जाता है बाबा का काफिला । सातलेरा बस स्टैंड पर आराम करते बाबा के भक्त ।
श्री डूंगरगढ़ के ठुकरियासर से रवाना हुआ झोरड़ा पैदल यात्री संघ।
नाचते गाते हुए रामदेवरा की तरफ बढ़ता बाबा रामदेव जी के भक्तों का रेला
सातलेरा से गुजरता खाटू श्याम के भक्तो का जत्था
  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights