Nature Nature

बिगड़े मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, तेज बरसात ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

Nature

बिगड़े मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, तेज बरसात ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

समाचार गढ़, 6 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। आज मौसम विभाग द्वारा भारी बरसात की संभावना जताई गई है।मौसम ने भूमिपुत्रों की धड़कन बढ़ा दी है।मौसम को देखते हुए फसलों को नुकसान की प्रबल संभावना बढ़ गई है।किसान खेतों में फसल कटाई में लगे हुए है ऐसे में बरसात से फसलों को नुकसान हो सकता है। सबसे ज्यादा मोठ,मूंग की फसल को नुकसान की आशंका खड़ी हो गई है।किसानों ने बताया कि कई महीनों की दिन रात मेहनत के बाद फसलें पक कर तैयार हुई थीं अब मौसम बेरी बन गया है। कई गांवों में हुई तेज बरसात के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। श्री डूंगरगढ़ अंचल में भी कई गांवों में बरसात से मोठ की फसल को नुकसान पहुंचा है, अधिकांश किसानों की आधी फसल की भी कटाई नहीं हो पाई ऐसे में फसलों को ओर अधिक नुकसान की प्रबल संभावना बन गई है।सातलेरा गांव के किसान लिखमाराम ने बताया कि इस बरसात से फसलों को भारी नुकसान होगा। मंगलवार तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। आसपास के क्षेत्र रुनिया बड़ा बास,खारड़ा में दस से पंद्रह अंगुल बरसात के समाचार मिले हैं। तेज बरसात ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

  • Related Posts

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights