Nature Nature

S.I.R.–2026 विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्मिक सम्मानित

Nature

S.I.R.–2026 विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्मिक सम्मानित

श्रीडूंगरगढ़, 19 नवंबर 2025।
विधानसभा क्षेत्र डूंगरगढ़ (17) में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 (S.I.R.) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और सेक्टर सुपरवाइजर्स को बुधवार को सम्मानित किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा ने दूरस्थ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए पाँच कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

एसडीएम शर्मा ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी निष्ठा से किया जा रहा है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।

सम्मानित कार्मिकों की सूची—

  • भाग संख्या 144, कुकणिया – ओमप्रकाश लेघा (अध्यापक, रा.प्रा.वि. कुकणिया)
  • भाग संख्या 145, कुकणिया – मनसुख (बीसीआई, राउमावि बेरासर)
  • भाग संख्या 146, बेरासर – अशोक कुमार खीचड़ (अध्यापक, रा.प्रा.वि. चुरलाई धोरा बेरासर)
  • सेक्टर संख्या 16, बेरासर – सुपरवाइजऱ, सुरेश कुमार (व्याख्याता, राउमावि बेरासर)
  • सेक्टर संख्या 17, लालमदेसर छोटा – सुपरवाइजऱ, भागीरथ (व्याख्याता, राउमावि लालमदेसर छोटा)

शर्मा ने कहा कि इन कार्मिकों का कार्य बाकी सभी एसआईआर कर्मियों के लिए प्रेरणादायक है। आगे बताया कि अन्य बीएलओ को भी प्रगति रिपोर्ट के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चल रहे परिगणना प्रपत्र चरण में सभी मतदाता अपना गणना-फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को अवश्य सौंपें। युवा मतदाताओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए Voters.eci.gov.in पोर्टल का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने भी सभी कार्मिकों को प्रपत्रों के दैनिक डिजिटाइजेशन की गति बढ़ाने और पोर्टल के नए वर्जन में आ रही तकनीकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक हल करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights