Nature Nature

भागवत आध्यात्मिक उन्नयन करती है– संतोष सागर

Nature

बदरीकाश्रम में भागवतकथा का द्वितीय दिवस

श्रीडूंगरगढ़। सरलता भक्ति का मुख्य गुण है। सरल और ठहरा हुआ व्यक्ति ही भक्त हो सकता है। ये उद्गार रविवार को बदरीकाश्रम में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन युवा संत संतोष सागर जी ने प्रकट किए।
उन्होंने कहा कि भागवत की कथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य के गूढ़ रहस्यों को बहुत सरल ढंग से समझाती है। कथा को सुनना अलग बात है और कथा को समझना अलग बात है। भागवत के छह प्रश्न वस्तुतः अध्यात्मिक उन्नयन के प्रश्न हैं। भागवत समझाती है कि जीवन का उत्तम श्रेय भगवान में चित्त का लग जाना है।
प्रातः यहां विधि विधान से पितृ- तृपण के अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। बदरीकाश्रम में पितृ तृपण का विशेष महत्व है।
युवा संत ने कहा कि स्वराट परमात्मा सर्वत्र हैं, पर माया के प्रभाववश दिखाई नहीं देते। माया से अतीत होने का उपाय कीर्तन है। भगवान भी कहते हैं कि कलौ केशव कीर्तनात। सत्य स्वरूपी परमात्मा का ध्यान आवश्यक है। आकाश से पानी निर्मल रूप से बरसता है, पर धरती के संसर्ग से मटमैला हो जाता है। व्यक्ति आता है तो सर्वथा निर्मल होता है, पर संसर्ग से अनेक दोष आने लगते हैं, पर विवेकी पुरूष सदैव दोषों के प्रति सचेत रहते हैं।
संघ ने पंक्तिबद्ध होकर बदरीविशाल के दर्शन किए। संचालन डॉ चेतन स्वामी ने किया।

Related Posts

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। काठमांडू: नेपाल के मधेश क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। हालात बिगड़ने के बाद सुनसरी,…

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: आज यानी 1 अगस्त से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights