Nature Nature

आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का विश्राम, हम आप भी गोपी हो सकते हैं- संतोष सागर महाराज

Nature

आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का विश्राम

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आडसरबास के आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस की कथा सुनाते हुए युवा संत संतोष सागर ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान के नाम का रसपान करे, वही गोपी है। भ्रमरगीत की कथा सुनाते हुए युवा संत ने कहा कि रस पगी गोपियां, ज्ञान के अहंकार में डूबे हुए ज्ञानी उद्धव को प्रेम का पाठ पढाती हैं। गोपियों का प्रेम देखकर उद्धव स्वयं प्रेमी भक्त बन जाता है।
महाराज ने कहा कि हम आप भी गोपी हो सकते हैं। गोपियों को अपनी भक्ति पर दृढ़ विश्वास है। वहां संकल्प- विकल्प तनिक भी नहीं हैं।
युवा संत ने कहा कि व्यक्ति जिस वातावरण में रहता है, वह वैसा ही हो जाता है। इसलिए व्यक्ति को अपने परिवेश और वातावरण के प्रति सजग रहना चाहिए।
विश्राम दिवस की कथा में भगवद् रसिक श्रोताओं की बहुत बड़ी उपस्थिति रही। कथा मंच का संचालन करते हुए डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि हमारे जीवन में माता-पिता के प्रति तनिक भी अवहेलना नहीं रहनी चाहिए। हर आपद काल में अपने माता-पिता से राय मशविरा जरूर करना चाहिए, समस्याओं का सुन्दर हल हो जाएगा।
यहां त्रिस्तरीय धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। सोमवार को सवा बारह बजे नव कुण्डीय यज्ञ की पूर्णाहुति होगी तथा आशीर्वाद बालाजी धाम में हनुमान, मां भद्रकाली तथा शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सोमवार को भण्डारा होगा।
कथा के विश्राम दिवस जेठमल गहलोत, जगदीश प्रसाद तंवर, जयनारायण सारस्वत, यज्ञाचार्य पवनकुमार सारस्वा का सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights