Nature Nature

आडसर बास में चल रही भागवत कथा, पहुँचे नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, जागरण कल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में श्री जगदीश प्रसाद गुरावा परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा के छठे दिवस की कथा सुनाते हुए युवा संत संतोष सागर महाराज ने कहा कि भागवत के दसम स्कंध के पांच अध्याय भागवत का हृदय है, इसे रास पंचाध्यायी के नाम से पुकारा जाता है।
भागवत का प्राण गोपी गीत सुनाते हुए आपने कहा कि इस गीत में हमारा ध्यान, भाव, साधना सब छुपा हुआ है। गोपी गीत 19 श्लोकों में हैं। यह विरह का सबसे बड़ा गीत है।
आपने कहा कि भगवान ने रास के दौरान मधुर मुरली सुनाई थी। भगवान की कथा ही मुरली की धुन है। यह धुन आत्म तत्व से सुनाई देती है। गोपियां भगवान के विरह में रोती हैं। उनके आंसू दुनिया की सबसे महंगी वस्तु है। वे आंसू भगवत प्रेम में ही निकलने चाहिए। गोपियां भगवान से केवल प्रेम चाहती हैं।
महाराज ने गोपी गीत सुनाने से पहले कहा कि कभी भूलकर भी भगवान के भक्त का अपराध न करें। अहंकार भगवान की खुराक है। कथा के प्रारंभ में मंच संचालन करते हुए डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि भगवान के प्रति अनुरक्ति जगाने का काम भगवद् कथाएं करती हैं।
आज की कथा के उपरांत विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष  रामगोपाल सुथार, पर्यावरण मित्र श्री ताराचंदजी इन्दौरिया, सामाजिक कार्यकर्ता श्री गोपाल राठी, नरेश गौतम, सुधीर गुप्ता का सम्मान किया गया। कल भागवत कथा का विश्राम होगा। मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा परसों होगी।

  • Related Posts

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल समाचार गढ़ 28 फरवरी 2026। ईरानी मीडिया के अनुसार, मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली…

    बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

    समाचार गढ़, 28 फरवरी 2026। बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित पब्लिक पार्क में शनिवार को एक 10 वर्षीय बालिका का शव रेलिंग से लटका मिला। सूचना मिलते ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

    बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

    अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त

    अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त

    एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर की बड़ी कार्रवाई: ED हेड कॉन्स्टेबल 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर की बड़ी कार्रवाई:  ED हेड कॉन्स्टेबल 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    इजराइल-ईरान में सीधा टकराव: तेहरान पर हमला, 400 मिसाइलों से जवाबी कार्रवाई; मिडिल ईस्ट में हड़कंप

    इजराइल-ईरान में सीधा टकराव: तेहरान पर हमला, 400 मिसाइलों से जवाबी कार्रवाई; मिडिल ईस्ट में हड़कंप

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग में 300+ मौतें: एयरस्ट्राइक, ड्रोन अटैक और ‘जीरो टॉलरेंस’ की चेतावनी से बढ़ा तनाव

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग में 300+ मौतें: एयरस्ट्राइक, ड्रोन अटैक और ‘जीरो टॉलरेंस’ की चेतावनी से बढ़ा तनाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights