Nature Nature

गौसेवा को समर्पित भामाशाह जतन पारख, गौशाला को 5 लाख का सहयोग

Nature

समाचार गढ़ 1 मार्च 2025 श्रीडूंगरगढ़ । भामाशाह जतनलाल पारख ने धोलिया रोड स्थित जीवदया गौशाला समिति का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, मंत्री शिवरतन सोमाणी और कोषाध्यक्ष नथमल सोनी ने गौशाला द्वारा संचालित सेवाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से पारख ने गौशाला को 5 लाख रुपये गौसेवा में सहयोग देने की घोषणा की।

पारख ने गौसेवा को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए गौवंश की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने समिति से इस दिशा में संपूर्ण प्रबंधन करने का आग्रह किया। पारख ने कहा कि गौसेवा से उन्हें मानसिक शांति मिलती है और उनका सहयोग भविष्य में भी जारी रहेगा।

जतन जन कल्याण ट्रस्ट के मुख्य न्यासी भामाशाह जतन पारख शिव भक्त और गौभक्त माने जाते हैं। इसी भाव से उन्हें जीव दया गौशाला का अवलोकन करवाया गया, जहां उन्होंने गौवंश की सेवा को सराहा और इसे आत्मिक संतोष का माध्यम बताया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने गौशाला की सेवाओं और गौवंश की देखभाल में होने वाले खर्च की जानकारी दी।

इस अवसर पर रामावतार मूंधड़ा, भंवरलाल दुगड़, संतोष सोनी, शिवभगवान मालपाणी, गणेशमल सोनी, नंदकिशोर झंवर सहित गौशाला समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights