Nature Nature

अब यहीं मिलेगी JET और ICAR जैसी परीक्षाओं की तैयारी, भारती निकेतन स्कूल दे रहा छात्रवृत्ति के साथ फाउंडेशन कोर्स की सुविधा, अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

Nature

श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को कृषि शिक्षा में नई उड़ान, अब यहीं मिलेगी JET और ICAR जैसी परीक्षाओं की तैयारी
भारती निकेतन स्कूल दे रहा छात्रवृत्ति के साथ फाउंडेशन कोर्स की सुविधा, अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

समाचार गढ़, 26 जून, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की कृषि छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब 11वीं और 12वीं में कृषि विषय पढ़ने वाली छात्राएं श्रीडूंगरगढ़ में रहकर ही JET, ICAR (CUET) और BHU जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगी। इसके लिए भारती निकेतन स्कूल ने न केवल आधी फीस में कोचिंग की सुविधा शुरू की है, बल्कि छात्रवृत्ति योजना के तहत योग्य छात्राओं को 30,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप भी दी जा रही है।

पिछले तीन वर्षों में इस स्कूल के 12 से अधिक विद्यार्थियों का चयन 12वीं के साथ ही JET परीक्षा में हुआ है, जो इस कोचिंग के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का प्रमाण है। स्कूल के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि कृषि और साइंस विंग के अनुभवी अध्यापकों की देखरेख में 11वीं व 12वीं के साथ फाउंडेशन कोर्स चलाया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

क्षेत्र की पहली आधुनिक कृषि प्रयोगशाला

बीकानेर संभाग की आधुनिक कृषि प्रयोगशाला भी भारती निकेतन स्कूल में ही स्थापित की गई है, जहां विद्यार्थी दूध की शुद्धता जांच, मिट्टी एवं पानी के सैंपल की वैज्ञानिक जांच जैसे कार्य स्वयं करते हैं, जिससे उन्हें व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त हो रहा है।

क्रैश कोर्स से भी मिली सफलता

डायरेक्टर स्वामी ने बताया कि स्कूल में 12वीं के बाद दो माह के विशेष क्रैश कोर्स के माध्यम से भी दर्जनों विद्यार्थियों का JET में चयन हुआ है। आज ये विद्यार्थी सरकारी कृषि महाविद्यालयों में अध्ययनरत हैं।

आज ही करें विजिट

जो विद्यार्थी 11वीं में कृषि विषय लेना चाहते हैं, वे आज ही भारती निकेतन स्कूल पहुंचकर एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यहां छात्राओं को उच्च स्तरीय तैयारी के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिल रही हैं।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights