Nature Nature

राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

Nature

समाचार गढ़, 4 जून 2026। राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। नए पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से बुधवार से राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। उदयपुर में दोपहर बाद बारिश दर्ज की गई, जबकि डूंगरपुर क्षेत्र में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार को राज्य के कई जिलों में तेज अंधड़ और बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर और सिरोही को छोड़कर अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार नए मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

वहीं बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर उमस और गर्मी का असर बना रहा। सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 43.4 डिग्री और श्रीगंगानगर में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान उदयपुर और सिरोही जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर और दौसा जिलों में भी शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिला।

मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों और आमजन से मौसम को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने शुरुआती खुफिया करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जब एक सीमा निगरानी मिशन के दौरान उनकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights