Nature Nature

इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Nature

हनुमानगढ़ से खबर
इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार।

समाचार गढ़ 4 जून 2026। हनुमानगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को टिब्बी तहसील के चाहूवाली पटवार मंडल के राजस्व पटवारी श्रीराम को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पटवारी पर परिवादी के पिता के नाम इंतकाल दर्ज करने के लिए 30 हजार रुपए मांगने का आरोप है।एसीबी हनुमानगढ़ चौकी को एक शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि पटवारी श्रीराम इंतकाल दर्ज करने के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच की और आरोपों का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एक ट्रैप की योजना बनाई गई।
गुरुवार को एएसपी सुधा पालावत के नेतृत्व में एसीबी टीम ने कार्रवाई की। टीम ने आरोपी पटवारी श्रीराम को 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है। रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई है और मामले से जुड़े दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों की जांच भी जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इंतकाल की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर अवैध रकम की मांग की गई थी। एसीबी के उच्चाधिकारियों की निगरानी में मामले की आगे की जांच जारी है। ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पटवारी श्रीराम की आय, संपत्ति और अन्य लेन-देन भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

  • Related Posts

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने शुरुआती खुफिया करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जब एक सीमा निगरानी मिशन के दौरान उनकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights