Nature Nature

राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, 6 हजार से बढ़कर 8000 रुपये हो गई किसान सम्मान निधि

Nature

समाचार गढ़, 08 जून, श्रीडूंगरगढ़। लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही राजस्थान सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए सम्मान निधि की राशि को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की गई है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘किसान को संबल! मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं. ऐसे ही किसानों को संबल देने के लिए राज्य में सम्मान निधि की राशि 2000 रुपए बढ़ाकर 8 हजार रुपए कर दी गई है।

संकल्प पत्र में किया था ऐलान
भारतीय जनता पार्टी ने 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव के वक्त यह राशि बढ़ाने का ऐलान किया था. पार्टी ने अपने संकल्प-पत्र में किसानों को खुशहाल बनाने का वादा करते हुए इस ऐलान को प्रमुखता से जगह दी थी. लेकिन जल्द ही लोकसभा चुनाव 2024 के चलते देशभर में आचार संहिता लग गई, जिसके चलते ये वादा पूरा होने में दूरी हुई. 4 जून को रिजल्ट जारी होने के बाद आचार संहिता हटते ही सीएम भजन लाल शर्मा ने अपने वादे को पूरा कर दिया है. अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि किसानों की जमीन नीलाम ना हो इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला चुनावी वादा भी भजनलाल सरकार जल्द ही पूरा कर देगी।

हर साल मिलेंगे 8 हजार रुपये
बताते चलें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2019 किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया था. इसके तहत केंद्र सरकार किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये करके सालभर में 6,000 रुपये जमा कराती है. मगर अब राजस्थान के लाभार्थी को सालभर में कुल 8 हजार रुपये मिला करेंगे. राज्य के निवासी किसानों को 2 हजार रुपये हर साल राज्य सरकार की ओर से उनके बैंक खाते में जमा कराए जाएंगे. इस वक्त किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ने के लिए ग्राम स्तरीय से सैचुरेशन कैंपेन भी चलाया जा रहा है, जो 20 जून 2024 तक जारी रहेगा. ऐसे में देश का हर पात्र किसान आसानी से इस मुहिम के जरिए पीएम किसान योजना का लाभ ले सकता है।

  • Related Posts

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026 बीकानेर। बीकानेर शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। देर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights