Nature Nature

कर्मचारियों के साथ किसानों को दिवाली पर बड़ा तोहफा, देखें ख़बर

Nature

नई दिल्ली मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के साथ किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में इजाफे को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (ष्ट्र) और पेंशनरों के महंगाई राहत (ष्ठक्र) में 1 जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। वहीं सरकार ने किसानों को राहत देते हुए रबी फसलों की एमएसपी में भी इजाफा कर दिया है। साथ ही रेलवे कर्मेचारियों को बोनस देने पर मुहर लगी है। डीए और डीआर में इजाफा लंबे समय से लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस ऐलान का इंतजार कर रहे थे। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है। डीए और डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब डीए और डीआर 46 फी हो गया है। दोनों को जुलाई से लागू कर दिया । महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने के बाद की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा। किसानों को भी मिली खुशखबरी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के अलावा किसानों को भी बड़ा तोहफा मिला है। कैबिनेट ने छह रबी फसलों पर एमएसपी बढ़ा दिया है। तिलहन और सरसों में 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। वहीं, मोटा अनाज की पैदावार को बढ़ाने के लिए फैसला लिया गया है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि मसूर पर 425 रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं के लिए 150 प्रति क्विंटल और बार्ले के लिए 115 रुपए प्रति क्विंटल, चना के लिए 105 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। रेलवे के नॉन गैजेट कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी किसानों के अलावा, रेलवे कर्मेचारियों को बोनस देने पर मुहर लगी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद बताया कि रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मियों के लिए 78 दिनों की सैलरी के बराबर बोनस दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से 11 लाख 340 रेल कर्मचारियों को फायदा और इस पर 1969 करोड़ रुपये का भार सरकार पर पर आएगा।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights