Nature Nature

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बने बिहारी लाल बिश्नोई का श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत

Nature

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बने बिहारी लाल बिश्नोई का श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में बिहारी लाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद बीकानेर आगमन पर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उनका जगह-जगह भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नए दायित्व को लेकर खुशी का माहौल रहा।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कितासर, बिग्गा, थार सातलेरा, नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़, पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़, बेनीसर, लखासर, जोधासर, झंझेऊ और शेरूणा में स्वागत समारोह आयोजित किए गए, जहाँ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कितासर में विधायक ताराचंद सारस्वत ने पूनरासर बालाजी की माला पहनाकर बिश्नोई का अभिनंदन किया। वहीं नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में विधायक सारस्वत ने साफा पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

इन सभी कार्यक्रमों में भाजपा के जिला पदाधिकारी, चेयरमेन, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

  • Related Posts

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 25 मार्च 2026। मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। झंवर बस स्टैंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights