Nature Nature

बीकानेर हाईवे हादसा: दो ट्रक भिड़े, चार युवक गंभीर घायल, ट्रक में फंसे ड्राइवर को मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

Nature

बीकानेर हाईवे हादसा: दो ट्रक भिड़े, चार युवक गंभीर घायल, ट्रक में फंसे ड्राइवर को मशक्कत बाद निकाला गया बाहर

समाचार गढ़, 22 जून 2025। बीकानेर-नापासर हाईवे पर गुसाईंसर छोटा गांव के पास रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे के स्टैंड पर खड़े एक ट्रक में तकनीकी खराबी आने पर दो युवक नीचे उतरकर मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रक ने खड़े ट्रक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत में मरम्मत कर रहे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। वहीं पीछे से टकराने वाले ट्रक में सवार ड्राइवर और खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के चश्मदीद पवन बूटन ने बताया कि मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बीकानेर टोल एंबुलेंस को सूचना दी गई। नापासर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। हादसे के बाद एक कैंपर चालक ने मानवीयता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का ड्राइवर काफी देर तक वाहन में फंसा रहा। मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल चारों घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुतिसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर पुरोहितान निवासी युवा ग़ज़ल गायक नितिश मेहरा ने राजधानी दिल्ली में…

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 09 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज दलहनों व तिलहनों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना और मेथी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights