Nature Nature

बीकानेर की 17 व 19 वर्ष कबड्डी टीम बींझासर से स्टेट प्रतियोगिता के लिए रवाना

Nature

समाचार गढ़, 29 सितम्बर। 69वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (अकोदा, डीडवाना–कुचामन) में भाग लेने हेतु बीकानेर जिले की 17 व 19 वर्ष की छात्रा कबड्डी टीम राउमावि बींझासर से उत्साहपूर्वक रवाना हुई।

इससे पूर्व जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी यहीं सम्पन्न हुई थी, जिसके बाद चयनित 24 (12+12) खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 24 से 28 सितम्बर तक कोच हनुमान प्रसाद गुर्जर, सावित्री खीचड़, नरेन्द्र सिंह और सरोज के निर्देशन में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक शिशु विहार स्कूल, अकोदा में होगी।

टीम को संस्था प्रधान मदनलाल शर्मा, प्रेमसिंह राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल जाखड़, सहीराम तावणिया सहित गणमान्य नागरिकों और विद्यालय स्टाफ ने तिलक लगाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। गौरतलब है कि बीकानेर टीम लगातार दो वर्षों से गोल्ड मेडल जीत रही है।

दल संरचना

दलाधिपति – छैलूदान चारण

दल नायक – गोरीशंकर जोशी, भगवान गोदारा

कोच – हनुमान प्रसाद गुर्जर, नरेन्द्र सिंह

दलप्रभारी – सावित्री खीचड़, सरोज

टीम (17 वर्ष वर्ग)
आईना सायच (कप्तान), भूमिका लेघा, गायत्री सायच, रविना जाखड़, रक्षा जाखड़, सुमन कूकणा, सिया सारण, गुड्डी, सम्पति, द्रोपती जाखड़, डाली गोदारा, ममता कस्वां।

टीम (19 वर्ष वर्ग)
चेना जाखड़ (कप्तान), मोनिका छरंग, ममता जाखड़, गुंजन जाखड़, रामकिन्या सायच, ज्योति सियाग, सुमन स्वामी, पूजा स्वामी, रुकमा गोदारा, मीरा दुगेसर, डाली गोदारा, संजू सिद्ध।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights