Nature Nature

खाकी धोरा के पास बाइक और ट्रक की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल, बीकानेर रैफर

Nature

समाचार गढ़, 2 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़। रविवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर खाकी धोरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम सेवा संस्थान की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को त्वरित रूप से श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर रैफर कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार घायल युवक बाइक पर अकेला था और पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान रवि पुत्र राजकुमार, जाति रैगर, निवासी बीकानेर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 10 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी 07:30 AM🔅 नक्षत्र विशाखा 07:56 AM🔅 करण :कौलव 07:30 AMतैतिल 07:30…

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    समाचार गढ़। राजस्थान सरकार ने 5वीं बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights