Nature Nature

अंबेडकर बस्ती में कंबल वितरण, उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने दी आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

Nature

समाचार गढ़, 17 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की अंबेडकर बस्ती में आज शुक्रवार को असहाय व जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरण करते हुए उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने कहा कि समाज की सच्ची सेवा यही है कि जरूरतमंदो की सहायता करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करें। इस अवसर पर समाज सेवी तुलसीराम चौरडिया की प्रेरणा से भामाशाह व दानदाता छतरसिंह पंकजकुमार बोथरा (अहमदाबाद) के अर्थ सौजन्य से कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामचंद्र राठी ने बताया कि “सामाजिक कार्यों में सभी का सहयोग जरूरी है। यह पहल समाज में आपसी सद्भावना और सहयोग को बढ़ावा देती है।” विशिष्ट अतिथि शिक्षक नेता सोहनलाल गोदारा ने शिक्षा और समाज सेवा को जोड़ते हुए कहा कि शिक्षा और सेवा का समन्वय ही समाज को आगे बढ़ा सकता है। विशिष्ट अतिथि विजय राज सेठिया ने हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की बात कही। कार्यक्रम का संयोजन भंवर भोजक ने किया। इस अवसर पर के. एल. जैन, शुभकरण पारीक, संजय पारीक, हरि प्रजापत, नानूराम मेघवाल, आरिफ चूनगर, इसरराम नायक और हीरालाल पुगलिया भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights