Nature Nature

कुछ खास है नीली चाय, कोलेस्ट्रॉल से लेकर बढ़ते वजन तक को करती है कंट्रोल

Nature

समाचार गढ़ 23 जुलाई 2024। आज खराब खानपान के चलते शरीर कई बीमारियों का घर बन रहा है। डाइटिंग वगैरह अपनी जगह फायदेमंद है, लेकिन जब तक आप अपने आहार में शामिल अनहेल्दी ऑप्शन्स को हेल्दी चीजों से रिप्लेस नहीं करेंगे, तब तक सेहत को लेकर हमेशा परेशान बने रहेंगे। आज हम आपको अपराजिता के फूलों की चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लोग ब्लू टी के नाम से भी जानते हैं। आइए बिना देर किए जान लीजिए इसके फायदे और दूध वाली चाय के कर लीजिए किनारा।
अपराजिता के फूलों से बनती है चाय
‘ब्लू टी’ को बनाने के लिए अपराजिता के फूल चाहिए होते हैं। बता दें, इससे बनने वाली चाय में दूध नहीं डाला जाता है। यही वजह है इसमें फैट कंटेंट नहीं होता है और आपको वेट लॉस में फायदा मिलता है। शरीर को डिटॉक्स करना हो या फिर सुस्त मेटाबॉलिज्म में जान फूंकनी हो, हर मामले में अपराजिता के फूलों की चाय आपके लिए फायदेमंद साबित होती है।
कैसे बनाएं ब्लू टी?
ब्लू टी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर इसमें अपराजिता के 4-5 फूलों को उबाल लेना है।
इसे उबलते-उबलते 5 मिनट हो जाएं , तो गैस ऑफ करें और इसे छानकर कप में निकाल लें।
इसके बाद आपकी ब्लू टी तैयार हो जाती है। बता दें, इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप लेमन या शहद भी डाल सकते हैं।
ब्लू टी के हैं कई गजब फायदे
अपराजिता के फूलों की चाय यानी ब्लू टी वेट लॉस के लिहाज से काफी बढ़िया होती है।
ब्लू टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा और बालों को हेल्दी रखते हैं।
बदलते मौसम में इम्युनिटी को स्ट्रांग करने के लिए भी ब्लू टी काफी फायदेमंद होती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत दिलाने में भी ब्लू टी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Posts

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights