Nature Nature

BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

Nature

समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026।

इस्लामाबाद। दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले बलूचिस्तान का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बलूच नेता मीर यार ने BRICS के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को खुला पत्र लिखकर सम्मेलन के एजेंडे में बलूचिस्तान के मुद्दे को शामिल करने की अपील की है।

मीर यार ने ब्रिक्स देशों से बलूचिस्तान की राजनीतिक स्थिति, स्वतंत्रता के अधिकार और एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में उसके भविष्य पर विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने दावा किया कि बलूचिस्तान का मुद्दा अभी भी अनसुलझा है और बलूच लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता मिलनी चाहिए।

ब्रिक्स से राजनयिक संबंधों पर विचार की अपील

पत्र में मीर यार ने BRICS से ‘बलूचिस्तान गणराज्य’ के साथ राजनयिक, राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंध स्थापित करने पर विचार करने की अपील की है। उन्होंने BRICS को ग्लोबल साउथ के बीच आर्थिक सहयोग, राजनीतिक-सुरक्षा संवाद और विकास के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया।

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान को अलग नजरिए से देखने और उसके भविष्य पर विचार करने की जरूरत है।

बलूचिस्तान के इतिहास का भी किया जिक्र

मीर यार ने अपने पत्र में बलूचिस्तान के प्राचीन इतिहास का उल्लेख करते हुए मेहरगढ़ को दक्षिण एशिया के महत्वपूर्ण प्रागैतिहासिक स्थलों में से एक बताया। उन्होंने 11 अगस्त 1947 की तारीख को बलूच राष्ट्रीय इतिहास में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसे बलूचिस्तान की स्वतंत्रता से जोड़कर देखा जाता है।

उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में बलूच लोग मानते हैं कि बलूचिस्तान की आजादी का अधिकार समाप्त नहीं हुआ और उसकी संप्रभुता का सवाल अभी भी बाकी है।

BRICS के लिए क्यों महत्वपूर्ण बताया?

पत्र में बलूचिस्तान की रणनीतिक और आर्थिक स्थिति को भी BRICS देशों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। मीर यार के अनुसार, दक्षिण एशिया, मध्य एशिया, मध्य पूर्व और अरब सागर के बीच स्थित होने के कारण बलूचिस्तान समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम है।

उन्होंने लंबी तटरेखा, बंदरगाहों की संभावनाओं और समुद्री मार्गों तक पहुंच का जिक्र करते हुए कहा कि एक स्थिर और स्वतंत्र बलूचिस्तान अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी का केंद्र बन सकता है।

खनिज संसाधनों का भी किया जिक्र

मीर यार ने बलूचिस्तान में तांबा, सोना, कोयला, प्राकृतिक गैस और अन्य रणनीतिक खनिजों की मौजूदगी का उल्लेख किया। इसके अलावा उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, मत्स्य पालन और पशुपालन में भी संभावनाएं बताईं।

पत्र में BRICS के अलग-अलग देशों के लिए संभावित फायदे भी गिनाए गए हैं। भारत के लिए अरब सागर के जरिए समुद्री और व्यापारिक कनेक्टिविटी, रूस के लिए मध्य एशिया और हिंद महासागर तक पहुंच तथा चीन के लिए एशियाई और हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापारिक संभावनाओं का दावा किया गया है।

वहीं सऊदी अरब और UAE के लिए ऊर्जा एवं समुद्री व्यापार, मिस्र के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और इंडोनेशिया के लिए समुद्री व आर्थिक संबंधों की संभावनाओं का उल्लेख किया गया है।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights