Nature Nature

PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

Nature

समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में सरकार की डिजिटल सेवाओं और संचार रणनीति को लेकर दो अहम निर्देश दिए। पीएम मोदी ने सरकारी वेबसाइट्स को आम नागरिकों के लिए ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया, वहीं सरकार के खिलाफ होने वाली अनुचित और निराधार आलोचनाओं का मजबूती से जवाब देने की सलाह भी दी।

सरकारी वेबसाइट्स को सरल बनाने पर जोर

बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी वेबसाइट और पोर्टल ऐसे होने चाहिए, जिनका इस्तेमाल आम नागरिक आसानी से कर सकें। लोगों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं से जुड़ी जानकारी खोजने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

यह निर्देश ऐसे समय आया है, जब कुछ महीने पहले तत्कालीन कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने भी सभी मंत्रालयों और विभागों को अपनी वेबसाइट्स की समीक्षा कर उन्हें सरल और सुविधाजनक बनाने का सुझाव दिया था।

पॉप-अप और बैनर से लेकर मोबाइल यूज तक की समस्या

सोमनाथन की ओर से रखी गई एक रिपोर्ट में सरकारी वेबसाइट्स के इस्तेमाल को लेकर कई दिक्कतों का जिक्र किया गया था। इनमें जरूरत से ज्यादा पॉप-अप, चमकते बैनर और स्क्रॉलिंग टेक्स्ट जैसी चीजें शामिल थीं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि देश में बड़ी संख्या में लोग इंटरनेट का इस्तेमाल मोबाइल फोन के जरिए करते हैं, लेकिन कई सरकारी वेबसाइट्स मोबाइल पर उतनी सुविधाजनक तरीके से काम नहीं करतीं।

एक लॉगिन से सरकारी सेवाओं तक पहुंच की तैयारी

सरकार नागरिकों के लिए यूनिफाइड सर्विस डिलीवरी प्लेटफॉर्म ‘एक भारत’ पोर्टल पर भी काम कर रही है। पीएम मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को इस परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को एक ही यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए अलग-अलग सरकारी सेवाओं और वेबसाइट्स तक पहुंच उपलब्ध कराना है।

नकारात्मक नैरेटिव का जवाब देने की भी सलाह

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से सरकार के खिलाफ होने वाली अनुचित और निराधार आलोचनाओं का मुखरता से जवाब देने को कहा। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने संकेत दिया कि सरकार के पास अपनी उपलब्धियां हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें प्रभावी तरीके से जनता के सामने रखा जाना चाहिए।

इस तरह बैठक में पीएम मोदी का फोकस एक तरफ सरकारी सेवाओं को नागरिकों के लिए आसान बनाने पर रहा, तो दूसरी तरफ सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को लेकर उठने वाली नकारात्मक बातों का प्रभावी जवाब देने पर भी जोर दिया गया।

  • Related Posts

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights