Nature Nature

ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैंकडरी स्कूल का कॉमर्स में रहा शानदार परिणाम, विद्यार्थियो को माला पहनाकर दी बधाईयां व शुभकामनाएं

Nature

समाचार गढ़, 24 मई, श्रीडूंगरगढ। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वी कक्षा में श्रीडूंगरगढ़ की ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैंकडरी स्कूल के वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों का परिणाम रहा श्रेष्ठ। स्कूल के संचालक पार्वती शर्मा व संरक्षक प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। पूरे स्टाफ ने बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उन्हें बधाईया देते हुए फुलमालाएं पहनाई। संचालन पार्वती शर्मा ने बताया कि स्कूल के टॉपर के लिए समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रोहित ओझा, द्वितीय स्थान पर रही कोमल बोथरा व तृतीय स्थान हासिल करने वाली रितिका पेड़िवाल का सम्मान किया गया। और विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले यश बिहानी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया शर्मा तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान मालू का अभिनंदन किया गया। वहीं स्कूल परिवार ने कला संकाय में प्रथम स्थान हासिल करने वाले भानुप्रताप सिंह राजपुरोहित, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले लोकेश मीणा तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विवेक दर्जी को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान संचालन ने पूरे स्टाफ को बधाई देते हुए इसे श्रेष्ठ फैक्लटी द्वारा किए गए टीम वर्क का श्रेष्ठ परिणाम बताया। संचालन ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें निरंतर व नियमित मेहनत करने के साथ सही राह चुनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मनोज सोनी, जगदीश व्यास, महादेव बोहरा, रमजान तथा चैनरूप सिखवाल ने भी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अंग्रेजी के शिक्षाविद राज सर ने विद्यार्थियों को स्व रूचि से कैरियर चुनने और मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि ब्राइट फ्यूचर विद्यालय गत तीन वर्षों से कला, वाणिज्य तथा विज्ञान संकाय में लगातार उत्कृष्ट रिजल्ट देने वाला विद्यालय बन गया है।

  • Related Posts

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights