Nature Nature

बिजली का टूटा तार बारिश में बना गायों का काल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मानसून की बारिश एक और जहां किसानों के चेहरे पर खुशी लाने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की लापरवाही के चलते किसान वर्ग को कई तरह की दुखद घटनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है आज श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव आडसर पुरोहितान में खेत में बने छपर के ऊपर से निकल रही 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन का तार टूट कर छपर पर गिर गया जिसके बाद फैले करंट की वजह से छपर में बंधी 2 गायों की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीण कन्हैया लाल सोनी ने बताया कि काश्तकार जगदीश सोनी के खेत में 11000 वोल्टेज की लाइन का तार टूट कर गिर गया था जिसके बाद तार में प्रवाहित करंट से दो गायों की दुखद मौत हो गई है बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के बाद विद्युत सप्लाई बंद की गई है और मौका मुआयना करने के लिए डॉक्टर भी खेत में पहुंच रहे हैं गौरतलब है कि क्षेत्र में पहले भी विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते व मेंटेनेंस व्यवस्था सही नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो चुकी है परंतु विद्युत विभाग कब सोई नींद से जागेगा और कब आमजन को इस तरह से होने वाले नुकसान से निजात मिलेगी यह चिंतनीय विषय है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights