Nature Nature

CBSE बोर्ड में सेसोमूं स्कूल ने मारी बाजी, 12वीं व 10वीं का शानदार परीक्षा परिणाम

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल का कक्षा 12वीं विज्ञान एवं वाणिज्य तथा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दो विद्यार्थियों कुमुद डागा एवं प्रितिका पुगलिया ने प्रथम स्थान, 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वेदिका अग्रवाल ने द्वितीय स्थान एवं 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेया पुगलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में 7 विद्यार्थियों ( कुमुद डागा – 96.8, प्रितीका पुगलिया 96.8, वेदिका अग्रवाल- 94. 6, श्रेया पुगलिया – 93.4, नंदकिशोर – 92.4, कोमल बिहानी – 91, पलक राठी – 90.2 ) ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 80-90 प्रतिशत के बीच 12 विद्यार्थियों ने स्थान दर्ज कराया और 70-80 के बीच 12 विद्यार्थी, 50-70 के बीच 10 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में पंकज सोनी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वासुदेव सिद्ध ने द्वितीय स्थान एवं 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हेमरिषी भंसाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय में 2 विद्यार्थियों (पंकज सोनी – 93, वासुदेव सिद्ध – 90.6 ) ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शाला का गौरव बढ़ाया। 3 विद्यार्थियों ने 80-90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये जबकि 2 ही विद्यार्थियों ने 60-80 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये।

साथ ही कक्षा 10वीं में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महेश चौहान ने प्रथम स्थान, 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गौराब्गी राजपुरोहित ने द्वितीय स्थान एवं 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सृष्टि जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों में से 9 विद्यार्थियों (महेश चौहान – 97, गौरागी राजपुरोहित – 96.2, सृष्टि जैन- 95.6, मीनल – 94.8, तनवी – 94.6, कृष्णा झंवर – 93.8, मनीषा शेखावत- 93, रितेश सरावगी – 91.2, तनुप्रिया सिंह – 90.6 ) ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 80-90 प्रतिशत के बीच 16 विद्यार्थी, 70-80 प्रतिशत के बीच 15 विद्यार्थी, 60-70 प्रतिशत के बीच 10 विद्यार्थी एवं 40-60 प्रतिशत के बीच 10 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।

शाला के इस परिणाम पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों को दिया तथा ईश्वर एवं माता-पिता को धन्यवाद दिया। इस परिणाम पर शाला के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं अध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस परिणाम पर बोलते हुए शाला के प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने बच्चों को इसी प्रकार आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights