Nature Nature

करोड़ो का बजट, चारों कार्यालयों के पास फैला है गंदा पानी, जनता परेशान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी अस्पताल, बालिका विद्यालय, डाकघर, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया इन चारों कार्यालयों के आगे हर समय गन्दा पानी जमा रहता है जनता की परेशानी दूर करने के लिए कार्यवाही करने को लेकर काँग्रेस के वरिष्ठ नेता तुलसीराम चौरड़िया ने स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल को पत्र भेजा है। चौरड़िया ने पत्र में बताया है कि राज्य सरकार शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्थानीय पालिका को देती है परन्तु विषय में वर्णित चारों कार्यालयों के आगे हर समय गन्दा पानी जमा रहता है। आवागमन में जनता को बड़ी भारी कठिनाई हो रही है क्योंकि सड़क पर चारों तरफ पानी फैला होने के कारण आम आदमी अपना कार्य करवाने हेतु इन कार्यालयों में आ-जा नहीं पाते हैं। यह कस्बे की मुख्य गली है। इस संबंध में स्थानीय नगरपालिका के पार्षद कई बार ज्ञापन व प्रार्थना-पत्र दे चुके हैं। परन्तु आज तक इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं हुआ है तथा नगरपालिका न जाने इस छोटे से कार्य के लिए आँखें क्यों मूंद रखी है। इस कार्य का तुरन्त प्रभाव से स्थायी समाधान करावें ताकि जनता को हो रही कठिनाई से राहत मिल सके।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights