Nature Nature

जनसेवा की प्रतिज्ञा ली, किया स्वागत, श्रीडूंगरगढ़ से यूथ कांग्रेस की सक्रियता की खबर।

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों यूथ कांग्रेस नेता खासे सक्रिय दिख रहे है। सोमवार शाम को युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद, डेलीगेट्स अध्यक्ष सुधींद्र मुंड, एनएसयुआई के पूर्व जिलाध्यक्ष सुंदर बेरड़, युकां चुरू जिलाध्यक्ष अनीश खान, सोशल मीडिया अध्यक्ष राहुल खान का औपचारिक स्वागत कार्यक्रम में नेशनल हाईवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में किया गया। यूथ कांग्रेस के निवर्तमान देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना एवं पुर्ननिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने इन अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर आगामी चुनावों में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई एवं पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिकाधिक संख्या में युवाओं को सक्रिय करने का आह्वान किया गया।
बीकानेर कार्यक्रम में हुए शामिल, ली प्रतिज्ञा।
श्रीडूंगरगढ़। सोमवार को बीकानेर में युवा कांग्रेस द्वारा संभाग स्तरीय पदाधकिारयों का विशेष कार्यक्रम “प्रतिज्ञा-2023” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ से निवर्तमान देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, पुर्ननिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में संभाग भर से आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने, देश में तानाशाही समाप्त करने एवं राजस्थान में कांग्रेस सरकार को रिपीट करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी मोहम्मद शाहिद, राजस्थान युवा कांग्रेस के डेलीगेट प्रदेशाध्यक्ष सुधींद्र मूंड, अभिमन्यु पूनियां और यशवीर शूरा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया एवं प्रत्येक बूथ स्तर तक राजस्थान सरकार की जनहितैषी नीतियों को ले जाने और जनता को केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में व्यापत महंगाई से राहत दिलवाने की प्रतिज्ञा दिलवाई। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन युवा कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भंवरलाल कूकना एवं शहर जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने किया।

  • Related Posts

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI ने कुछ ही वर्षों में हमारी जिंदगी के कई काम आसान कर दिए हैं। लेकिन जैसे-जैसे AI मॉडल अधिक सक्षम और स्वायत्त…

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA Amendment Bill 2026 को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। विपक्ष और कुछ धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights