Nature Nature

आरटीई फीस पुनर्भरण के लिए 500 करोड़ से अधिक का बजट जारी, निजी स्कूलों को मिलेगी राहत

Nature

समाचार गढ़ 8 जून 2026, जयपुर। निशुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों और निजी स्कूलों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 से 2025-26 तक की लंबित फीस पुनर्भरण राशि के भुगतान के लिए प्रदेशभर में 500.11 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट जारी किया है। इससे वर्षों से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे निजी स्कूलों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जारी बजट के तहत चित्तौड़गढ़ जिले को कुल 8 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें शैक्षणिक सत्र 2021-22 से 2024-25 तक के लिए 102.50 लाख रुपए तथा सत्र 2025-26 के लिए 797.50 लाख रुपए शामिल हैं। इस राशि से जिले के सैकड़ों निजी विद्यालयों को बकाया पुनर्भरण भुगतान मिल सकेगा और आरटीई के तहत अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा प्रभावित नहीं होगी।

बजट आवंटन सूची के अनुसार चित्तौड़गढ़ को संभाग मुख्यालय उदयपुर से भी अधिक राशि मिली है। उदयपुर जिले को सत्र 2021-22 से 2024-25 के लिए 246 लाख रुपए तथा सत्र 2025-26 के लिए 554 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार जयपुर जिले को सर्वाधिक लगभग 120 करोड़ रुपए का बजट मिला है। इसके बाद जोधपुर को 45 करोड़ रुपए और बीकानेर को 20 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक आदेश जारी कर पूल मद से राशि आहरित करने की अनुमति भी प्रदान कर दी है।

अभी भी 450 करोड़ रुपए के भुगतान का इंतजार

हालांकि निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि प्रदेशभर में आरटीई फीस पुनर्भरण के रूप में अभी भी करीब 950 करोड़ रुपए बकाया हैं। सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपए जारी किए जाने के बाद भी लगभग 450 करोड़ रुपए के भुगतान का इंतजार बना हुआ है।

निजी स्कूल संघों ने पुनर्भरण की निर्धारित लागत राशि को लेकर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वर्ष 2015 में आरटीई के तहत प्रवेशित प्रत्येक विद्यार्थी पर 17,582 रुपए का पुनर्भरण मिलता था, लेकिन बढ़ती महंगाई के बावजूद यह राशि बढ़ाने के बजाय घटाकर 13,500 रुपए कर दी गई, जिससे निजी विद्यालयों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।

संघों का कहना है कि आरटीई के तहत प्रवेश देना अनिवार्य है, ऐसे में पुनर्भरण राशि का समय पर भुगतान और लागत राशि का यथार्थवादी निर्धारण आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा और विद्यालयों की वित्तीय व्यवस्था दोनों प्रभावित न हों।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights