Nature Nature

ड्रोन सर्वे में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़ 8 जून 2026 बीकानेर। ग्राम पंचायत खारड़ा में ड्रोन सर्वे और सैटेलाइट नक्शों में कथित त्रुटियों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर तथा पंचायत समिति बीकानेर के विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सर्वे की जांच करवाने और दोबारा ड्रोन सर्वे कराने की मांग की है।

श्रीचन्द शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ड्रोन सर्वे के आधार पर तैयार किए गए नक्शों में कई मकानों और भूखंडों का विवरण गलत दर्ज किया गया है। कई मामलों में वास्तविक कब्जाधारियों और पट्टाधारकों के स्थान पर अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे के दौरान आबादी भूमि के साथ गैर आबादी भूमि को भी शामिल कर लिया गया, जिसके कारण नक्शों में अनेक विसंगतियां सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में भूमि स्वामित्व और सीमांकन को लेकर विवाद बढ़ सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर सभी त्रुटियों को दूर करने तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र का पुनः ड्रोन सर्वे कराने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान श्रीचन्द शर्मा, चंदूराम, ओमप्रकाश गोदारा, आसाराम, किशनलाल ज्याणी, हरचंद गोदारा, मांगीलाल, राजूराम, अन्नाराम गोदारा, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का छोटा विशेष सत्र बुलाने पर विचार…

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। भारत अपनी BRICS अध्यक्षता के दौरान संगठन को ज्यादा व्यावहारिक और विकास-केंद्रित बनाने पर जोर देगा। 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights