Nature Nature

10 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का होगा निर्माण, विधायक महिया की अनुशंसा पर चार करोड़ 10 लाख की स्वीकृति

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया की सक्रियता के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न कार्यों की लगातार स्वीकृतियां मिल रही है। इसी क्रम में विधायक महिया की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 10 गांवों में उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण की स्वीकृतियां दी है। इन 10 गांवों में उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 करोड़ 10 लाख रुपयों की राशि जारी की गई है। जिस पर विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया है कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उप स्वास्थ्य केन्द्र बिना भवनों में संचालित हो रहे थे। जिससे मरीज़ों व स्टाफ़ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर ग्रामीणों की माँग के मुताबिक़ श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण के प्रस्ताव मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री को भेजे गए थे।
इन प्रस्तावों पर मुहर लगाते हुए राज्य सरकार ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाँव अमृतवासी, धर्मास, सोनियासर शिवदानसिंह, कल्याणसर पुराना, जाखासर नया, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दिखणादा, कुंतासर, भोजास व लालमदेसर छोटा गाँव के उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु 41-41 लाख रुपयों की स्वीकृति मिली है। इन स्वीकृतियों पर सभी गांवों के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक महिया का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है,…

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights