Nature Nature

बस व ट्रोला की भिड़न्त, 5 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Nature

समाचार गढ़ 17 मार्च 2026। मंगलवार सुबह 7 बजे हनुमानगढ़ में रावतसर थाना क्षेत्र सरदारशहर रोड स्थित बरमसर के पास मेगा हाइवे पर एक प्राइवेट बस व ट्रोला की सामने-सामने की भिड़न्त हो गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई व एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। एसडीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। मेगा हाइवे पर सरसों से भरी दो ट्रॉलियां साईड में खड़ी थी, बस ड्राइवर इन्हें ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रॉले से जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एम्बुलेंस की मदद से रावतसर हॉस्पिटल पहुंचाया। गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। एसडीएम संजय कुमार और पुलिस अधिकारी भी हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि रावतसर हॉस्पिटल में पहुंचने से पहले ही 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। 3-4 लोगों की हालत गंभीर होने पर तुरंत ही हनुमानगढ़ रेफर किया गया। 7 लोगों का इलाज रावतसर हॉस्पिटल में चल रहा है।

  • Related Posts

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights