Nature Nature

19 से 24 दिसंबर तक समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित होंगे शिविर

Nature

समाचार गढ़, 18 दिसंबर 2024, बीकानेर। आमजन तक विभिन्न विभागों की सेवाओं की मेरी बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 19 से 24 दिसंबर तक ‘सुशासन सप्ताह’ मनाया जाएगा।
इस दौरान ‘प्रशासन गांव की ओर- 2024’ अभियान के तहत सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की तात्कालिक उपलब्धता को सुनिश्चित करना है।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि 19 दिसंबर को पंचायत समिति कोलायत एवं खाजूवाला, 20 दिसंबर को पंचायत समिति बज्जू और पूगल, 21 दिसंबर को पंचायत समिति लूनकरनसर तथा श्रीडूंगरगढ़ तथा 22 दिसंबर को पंचायत समिति नोखा, 23 दिसंबर को पंचायत समिति बीकानेर, 24 दिसंबर को पंचायत समिति पांचू में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में आमजन द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं लंबित मामलों का सत्यापन कर उन्हें निस्तारित किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने सभी गतिविधियां सुनियोजित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए उपखंड अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र का शिविर प्रभारी नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान मंच मिलेगा। सुशासन सप्ताह के माध्यम से प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि की जाएगी। जिला कलक्टर ने आमजन से इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।
जिला स्तर पर आयोजित होगी कार्यशाला
नवाचारों की आमजन को दी जाएगी जानकारी
जिला कलेक्टर ने बताया कि सुशासन के लिए किए गए नवाचारों की जानकारी आमजन तक पहुंचने के लिए 23 दिसंबर को जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम व समस्त शिविर आयोजित करने के लिए एडीएम (सिटी) रमेश देव को नोडल अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी बीकानेर कविता गोदारा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights