Nature Nature

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीतलहर, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक रहेगा घना कोहरा

Nature

समाचार गढ़, 18 दिसंबर 2024। हिमालय के क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में तेज शीतलहर का प्रभाव देखने को मिलेगा। राजस्थान में अतिशीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने अब यहां घने कोहरे की भी चेतावनी जारी कर दी है।

साल के आखिरी पखवाड़े में सर्दी के तेवर और तीखे होंगे। हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती और इसके बाद निचले मैदानों पर इसका असर आएगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट हो सकती है।

राजस्थान में बीते एक सप्ताह से कुछ इलाकों में शीतलहर तथा कुछ में अतिशीतलहर चल रही है। अब मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा भी रहेगा।

इसमें 20 दिसंबर के बाद भरतपुर और कोटा संभाग में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। वहीं आज प्रदेश के 8 शहरों में शीतलहर का अलर्ट भी दिया गया है।

प्रदेश में बीते 24 घंटों में मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम पड़ने से प्रदेश में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। फतेहपुर में पारा माइनस में चल रहा था अब यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में करौली सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। संगरिया में 3.4, चूरू में 4, गंगानगर में 4.8, सीकर में 3.7, अलवर में 4.2, पिलानी में 5.4 और जयपुर में 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

  • Related Posts

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: भारत और रूस के रिश्तों में ऊर्जा, रक्षा और कारोबार के बाद अब आर्कटिक क्षेत्र भी सहयोग का बड़ा केंद्र बनता नजर आ रहा…

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 2019 के भारत-पाकिस्तान हवाई संघर्ष में अपनी बहादुरी से देश का नाम रोशन करने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights