Nature Nature

सातलेरा में कैरियर डे को कैरियर मेला आयोजित किया, स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राउमावि सातलेरा में स्वामी विवेकानंद जयन्ती के पावन अवसर पर कैरियर डे को कैरियर मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रक्षा विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित इंडियन नेवी में कार्यरत कैलाश चन्द्र सारस्वत, एविएशन ऑफिसर AA, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ श्रीमती डॉ रोशनी गोस्वामी, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेद औषधालय, सातलेरा और मुख्य अतिथि श्रीमती रामप्यारी देवी जाखड़, सरपंच ग्राम पंचायत जैसलसर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नौरत मल शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने की। सभी मेहमानों ने माँ शारदे और स्वामी विवेकानंद के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में आमंत्रित इस विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी कैलाश चन्द्र सारस्वत, भारतीय नौसेना ने रक्षा क्षेत्र में देश सेवा के विभिन्न अवसरों, सेवाओं की तैयारी और उनमें कैरियर बनाने को लेकर रौचक और छात्रोपयोगी जानकारी दी और विधार्थियों ने तन्मयता से सुना और विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा का समाधान प्राप्त किया। डॉ रोशनी गोस्वामी ने साइंस स्ट्रीम में रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। मुकेश शर्मा व अ ने वाणिज्य में कैरियर के अवसर साझा किए। नुजल इस्लाम काजी ने प्रभावी मंच सञ्चालन करते हुए कला संकाय में कैरियर के बारे और समाजसेवा के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। श्रीमती पुष्पा पी टी आई ने खेलों में रोजगार के अवसर बताए। श्रीमती वन्दना ने शिक्षा विभाग में रोजगार के विषय में जीवनोपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर विशेषज्ञ कार्यशाला सहित, प्रश्नोतर, आत्मवृत लेखन सहित कई कार्यक्रम हुए जिनमें विद्यार्थी उत्साह के साथ शामिल हुए।इस अवसर पर अव्वल विधार्थियों को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद में विद्यालय की कबड्डी में राज्यस्तरीय खिलाड़ी सरिता भुंवाल को भी सम्मानित किया गया। सभी आगन्तुक मेहमानों को शाला परिवार की ओर से सम्मान प्रतीक देकर और माल्यर्पण करके सम्मानित किया गया।शाला प्रभारी नौरत मल शर्मा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए विधार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं हेतु अच्छी तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस शानदार कार्यक्रम में विद्यालय स्टॉफ श्रीमती नीलम कँवर, श्रीमती सुमम, श्रीमती अनुराधा और किशनगोपाल प्रजापत का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Related Posts

Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद मतदाता सूची से नाम छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं के…

Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights