Nature Nature

बस व कार भिंड़त के बाद बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 21 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। सेरूणा थाना क्षेत्र के झंझेऊ गांव के पास आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद लोक परिवहन बस चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। समर सिंह पुत्र बाबूलाल, निवासी हरियाणा, ने सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान को दी गई शिकायत में बताया कि उनका भतीजा अजय अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ अर्टिगा गाड़ी में हरियाणा से बीकानेर जा रहा था। झंझेऊ गांव के पास सामने से आ रही लोक परिवहन बस ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में समर सिंह के भतीजे और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Posts

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights